पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी को समर्पित की महिला गंगा आरती
भावभीनी श्रद्धांजलि
अनुशासन, ईमानदार छवि और सख्त फैसलों से अलग पहचान बनाने वाले खंडूड़ी जी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धाजंलि
ऋषिकेश। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के तत्वाधान में गंग सबलाओं द्वारा की जा रही विश्व की प्रथम महिला गंगा आरती में पूर्णानंद घाट जानकी सेतू गंगा तट पर महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। सेना से लेकर राजनीति तक, उन्होंने अपने अनुशासन, ईमानदार छवि और सख्त फैसलों से अलग पहचान बनाई। मेजर जनरल खंडूड़ी भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद राजनीति में आए और अपनी साफ-सुथरी छवि, ईमानदार प्रशासन और सुशासन के लिए पहचाने जाते थे। राजनीति क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया साथ ही उनकी परोपकारी भावना से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी को ऐसे नेता के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने सेना की अनुशासन वाली सोच को राजनीति में भी अपनाया। उन्होंने हमेशा साफ प्रशासन, जवाबदेही और विकास की राजनीति को प्राथमिकता दी। उत्तराखंड की राजनीति में उनका नाम एक ईमानदार और सख्त प्रशासक के तौर पर लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा खंडूड़ी उन नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम माना। सड़क, पारदर्शिता और पहाड़ी इलाकों के विकास को लेकर उनका काम आज भी याद किया जाता है।
सांयकालीन गंगा आरती में दो मिनट का मौन रखा गया और मां गंगा से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से मुख्य रूप से गंगा आरती में आचार्य सोनिया राज, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, पूनम रावत, बंदना नेगी, गायत्री देवी, प्रमिला, आदि ने गंगा आरती की।
