Mddaदेहरादून

देहरादून में 40-50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई

 

📍 बद्रीपुर, धर्मावाला और हरबर्टपुर क्षेत्र में बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के हो रही थी प्लॉटिंग

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अनधिकृत प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

प्राधिकरण के अनुसार ग्राम बद्रीपुर, धर्मावाला और हरबर्टपुर क्षेत्र में करीब 40-50 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए प्लॉटों का चिन्हीकरण किया जा रहा था। मामले में प्राधिकरण ने नियमानुसार वाद दायर कर सुनवाई की कार्रवाई पूरी की, जिसके बाद एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग स्थल को सील कर दिया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति प्लॉटिंग अथवा अनधिकृत विकास कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

वहीं, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के प्लॉटिंग करना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसे मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है।

🏠 एमडीडीए की आमजन से अपील

किसी भी भूखंड को खरीदने से पहले संबंधित भूमि और कॉलोनी का ले-आउट/तलपट मानचित्र तथा एमडीडीए की स्वीकृति जरूर जांच लें। बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों में निवेश करने पर भविष्य में कानूनी और आर्थिक परेशानी हो सकती है।

#Dehradun #MDDA #IllegalPlotting #DehradunNews #UttarakhandNews #BreakingNews #PropertyNews #MussoorieDehradun #MDDAAction