देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS और 10 PCS/सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 IAS तथा 10 PCS/सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, सचिव और विभागाध्यक्षों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
शासन के आदेश के तहत सविन बंसल को जिलाधिकारी देहरादून पद से हटाकर सचिव नियोजन बनाया गया है, जबकि आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी एवं स्मार्ट सिटी CEO नियुक्त किया गया है।
आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है, जबकि नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा आनंद स्वरूप को आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी नियुक्त किया गया है। अभिषेक रुहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी PMGSY बनाया गया है।
अरपणा पांडे को जिलाधिकारी बागेश्वर तथा आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं PCS अधिकारियों में गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सुन्दर लाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग तथा जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार बनाया गया है।
योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार तथा प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चम्पावत नियुक्त किया गया है।
शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के  निर्देश दिए है।

 

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Uma Shankar Kukreti