Uttarakhand

सांसद अजय भट्ट ने सार्वजनिक परिवहन से पहुंचकर ‘ईंधन बचाओ’ अभियान का संदेश दिया

रुद्रपुर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को ईंधन संरक्षण अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा हल्द्वानी का सफर किया। हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाया जा रहा “ईंधन बचाओ” अभियान केवल एक अपील नहीं है, बल्कि राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने खुद सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर आम जनता के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया और लोगों से अनावश्यक ईंधन खर्च से बचते हुए अधिक से अधिक बस व अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का प्रयोग करने का आह्वान किया।सांसद ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर हम ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में समुचित योगदान दे सकते हैं। उनका मानना था कि व्यक्तिगत स्तर पर किए गए कदम लंबे समय में बड़े प्रभाव डालते हैं।इससे पहले रुद्रपुर में मेयर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोड़ा ने भी सांसद का स्वागत किया। दोनों ही स्थलों पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अभियान को लेकर सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।

Shubham Mishra