Uttarakhand

फ्यूल अनुशासन पॉलिसी :एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि प्रत्येक शनिवार “नो व्हीकल डे”

एसएसपी अजय गणपति ने 5 किमी पैदल चलकर दिया फिटनेस-पर्यावरण का संदेश

रूद्रपुर। देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तराखंड के पर्यावरण संरक्षण विजन को धरातल पर उतारते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने शनिवार को एक प्रेरणादायी पहल की। “फ्यूल अनुशासन पॉलिसी” के अंतर्गत एसएसपी स्वयं लगभग 05 किलोमीटर पैदल चलकर अपने कार्यालय पहुंचे और पुलिस व आमजन के बीच फिटनेस, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।

 

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि प्रत्येक शनिवार “नो व्हीकल डे” अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि ईंधन बचत, वायु प्रदूषण में कमी और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिले।उन्होंने बताया पैदल यात्रा का उद्देश्य भी लोगों में पैदल चलने की आदत को बढ़ावा देना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसके साथ ही रास्ते में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों से मिलकर एसएसपी ने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों को जूस व ठंडा पानी पिलाकर उनकी सेहत और कामकाज दोनों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।जनता की समस्याएं सुनीं, मौके पर निस्तारण के निर्देशकार्यालय जाते समय रास्ते में मिलने वाले नागरिकों की समस्याएँ एसएसपी ने व्यक्तिगत रूप से सुनीं। कई मामलों में उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए। एसएसपी की इस अनूठी पहल को स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने खूब सराहा। लोगों ने कहा कि इस कदम से पुलिस की जनता के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का स्पष्ट संदेश मिलता है।अधिकारियों ने माना कि “फ्यूल अनुशासन पॉलिसी” से न सिर्फ ईंधन और प्रदूषण पर नियंत्रण संभव है, बल्कि पुलिस कर्मियों के बीच अनुशासन और स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। जिला प्रशासन ने कहा कि इस तरह की पहल नियमित रूप से चलती रहेगी और जनता से भी इसमें सहभागी बनने की अपील की गई है।एसएसपी अजय गणपति की यह पहल न सिर्फ पर्यावरण और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास और संवाद को भी मजबूत कर रही है।

Shubham Mishra