Uttarakhand

SSP अजय गणपति की हरित पहल, पुलिस को मिलीं 50 हाई-टेक साइकिलें, बचेगा ईंधन

पुलिस लाइन में स्टैंड स्थापित, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

रुद्रपुर।  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ईंधन बचत व पर्यावरण संरक्षण के विजन को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी अजय गणपति ने “फिट पुलिस, ग्रीन पुलिस और अनुशासित पुलिस” की दिशा में अनूठी पहल की है। काया बाइक्स के सौजन्य से ऊधमसिंहनगर पुलिस को 50 हाईटेक साइकिलें प्रदान की गई हैं।

 

इन साइकिलों का उपयोग पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय परिसर में दैनिक शासकीय कार्यों के लिए किया जाएगा। इससे वाहनों पर निर्भरता घटेगी, ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।

एसएसपी के निर्देशन में पुलिस लाइन और कार्यालय परिसर में विशेष साइकिल स्टैंड भी स्थापित किए गए हैं। इससे साइकिलों का सुरक्षित रखरखाव होगा और पुलिसकर्मियों को उपयोग में सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि यह पहल केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिसकर्मियों को सक्रिय व अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। नियमित साइकिल उपयोग से स्वास्थ्य में सुधार और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। महिला व पुरुष सभी पुलिसकर्मियों को इस पहल का समान लाभ मिलेगा।जनपद पुलिस की यह पहल प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पर्यावरण संरक्षण अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। एसएसपी द्वारा पुलिस कर्मियों के हित, फिटनेस और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए लगातार नवाचार आधारित कार्य किए जा रहे हैं।

Shubham Mishra