ऑपरेशन प्रहार : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करना पड़ा भारी
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात बाधित करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को ट्रैफिक कंट्रोल से चौकी जाखन पुलिस को सूचना मिली कि जोहड़ी तिराहे पर एक कार चालक वाहन खड़ा कर ट्रैफिक बाधित कर रहा है तथा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर रहा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक का एल्कोमीटर टेस्ट किया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने होंडा सिटी कार संख्या HR 16AC 7177 को धारा 185 एमवी एक्ट के तहत सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विनय पुत्र सूरज भान निवासी सेक्टर 13 भिवानी हरियाणा के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहा है और उसका इलाज Fortis Hospital में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी के साथ देहरादून आया था और नशे व तनाव की हालत में उसने यह हरकत की।
सीज वाहन:
🚗 HR 16AC 7177 होंडा सिटी
गिरफ्तार अभियुक्त:
विनय पुत्र सूरज भान, उम्र 31 वर्ष, निवासी भिवानी हरियाणा।
