देहरादून

नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को लेकर आयोजित सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

 

देहरादून |दिनांक 25मई 2026्|
नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को लेकर आयोजित दुर्दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन नशा विरोधी संगठनों द्वारा जैन धर्मशाला देहरादून से गांधी पार्क तक संकल्प मार्च निकाला तथा गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति के आगे बैठकर देश एवं प्रदेश को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया।।


राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा एवं नशा मुक्ति जन जागरण संयुक्त अभियान समिति के तत्वाधान में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने जैन धर्मशाला से नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को लेकर मार्चनिकाला। संकल्प मार्च प्रिंस चौक कचहरी रोड, दून हॉस्पिटल परेड ग्राउंड होते हुए गांधी पार्क मैदान पहुंच। संकल्प मार्च में चल रहे प्रतिनिधि हाथों में नशा विरोधी तख्तियां, जन-जन का है यह संदेश, नशा मुक्ति एवं हमारा देश हमारा प्रदेश,नशा नहीं रोजगार दो, जीने का अधिकार दो, नशाबंदी लागू करो, माफिया को संरक्षण देना बंद करो आदिनाथ लगारहे थे। राष्ट्रपिता गांधी जी की मूर्ति पर राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह जी ने संकल्प यात्रा में शामिल सभी प्रतिनिधियों को नशे से दूर रहने नशाबंदी को लेकर चल रहे आंदोलन में भागीदारी करने जनता को जागरूक करने दीर्ध संकल्प दिलवाया।संकल्प मार्च में सुल्तान सिंह प्रभात ध्यानी ,डीके जोशी, ताराचंद घिल्डियाल, पी. सी. तिवारी, जे. सी. उप्रेती, एस. एस. बलदेव राज सूद, लोकेश नवानी, मनोज ध्यानी ,धीरेन्द्र प्रताप, आसिफ, अवधेश राम, , राकेश ध्यानी, गिरीज सिंह धाकरे, मुन्ना लाता, ललित जोशी, एस. के. गुप्ता, एस. बलौंदी, सुमन मेहरा, दिनेश उपाध्याय, जी. एस. बिष्ट,ललित कडाकोटि ,मेघा ,सी पी शर्माआदि थे।

Uma Shankar Kukreti