चारधाम यात्रा 2026 और कांवड़ मेले को देखते हुए हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।
हरिद्वार: 01/06/2026
गत वर्ष कांवड़ मेले के दौरान आनन्दा डेयरी के निरीक्षण में लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया था तथा प्रतिष्ठान में कालातीत खाद्य सामग्री पाई गई थी। मामले में माननीय न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिला अधिकारी (वित्त/राजस्व) हरिद्वार द्वारा डेयरी पर ₹3 लाख का आर्थिक दंड लगाया गया है।
वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में 08 खाद्य प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट और ढाबों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, ताजा भोजन परोसने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
दो खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ FSSAI लाइसेंस न होने और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर चालानी कार्रवाई भी की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा 2026 के दौरान यह अभियान पूरे जनपद में लगातार जारी रहेगा।


#Haridwar #FoodSafety #CharDhamYatra2026 #कांवड़मेला #उत्तराखंड
