राहुल गांधी की पौड़ी यात्रा को सफल बनाने हेतु दुगड्डा में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
Kotdwar 02/06/2026
दुगड्डा में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री मनमोहन सिंह असवाल ने की, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से रही।
बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की प्रस्तावित पौड़ी यात्रा एवं पूर्व सैनिकों को संबोधित किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संगठनात्मक तैयारियों, जनसंपर्क अभियान एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष श्री विकास नेगी ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है और सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि श्री राहुल गांधी की पौड़ी यात्रा प्रदेश एवं क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया गया।
बैठक का संचालन श्री लक्ष्मण सिंह रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
