चाय की दुकान की आड़ में चल रहा था मयखाना, दून पुलिस ने दबोचा संचालक को
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना वसंत विहार पुलिस ने चाय की दुकान की आड़ में लोगों को शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अनुराग चौक के पास अंग्रेजी शराब की दुकान से आगे स्थित एक चाय की दुकान पर बिना लाइसेंस शराब पिलाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से पुलिस ने कार्ल्सबर्ग बीयर की दो खाली बोतलें, शराब के दो पव्वे, एक इंपिरियल ब्लू की बोतल और एक किंगफिशर बीयर की खाली कैन बरामद की।
आरोपी की पहचान विनोद कुमार पुत्र धर्मदास निवासी शास्त्री नगर खाला, इंदिरा नगर, वसंत विहार, देहरादून (उम्र 39 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना वसंत विहार में आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
