देहरादून

*प्रसिद्ध निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शोक जताया*

 

देहरादून 12 जून। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पद्मश्री सम्मानित एवं प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में द्विवेदी ने कहा कि जसपाल राणा ने खेल जगत में अपने उपलब्धियों एवं समर्पण से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा उन्होंने अनगिनत युवा खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया कहा कि उनका असामयिक निधन खेल जगत, उत्तराखंड तथा समूचे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदारनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Uma Shankar Kukreti