रन फॉर योग दौड़ में स्वस्थ चमोली का संकल्प, सैकड़ों प्रतिभागियों ने दिखाई ऊर्जा
के एस असवाल गौचर चमोली : पुरुष वर्ग में आदित्य, महिला वर्ग में निशा ने जीत की दर्ज
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़े के तहत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चमोली द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में बुधवार को गोपेश्वर में रन फॉर योग दौड़ का आयोजन किया गया है। इस दौरान यहां नगर क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से जनसामान्य को नियमित योगाभ्यास, शारीरिक सक्रियता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने किया। उन्होंने स्पर्धा के प्रतिभागियों हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। स्पर्धा पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित की गई। जिसमें पुरुष वर्ग में आदित्य, कृष्णा और अंकित क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में निशा ने प्रथम, आरुषी ने द्वितीय और कुमकुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुएएसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद और खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा युवाओं को तनाव, अवसाद और नशे जैसी प्रवृत्तियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित कुमार, वरिष्ठ पत्रकार शेखर रावत, रविन्द्र राणा, गायत्री पाल, नीलम बर्त्वाल, साधना कुमाईं, अनु जोगेला, अनूप सेमवाल, विमल शाह, पीयूष कपिल, अरविन्द सती, अर्जुन नेगी, ताजबर सिंह तोपाल, तनवीर अहमद, शिवानी रावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
