देहरादून

देहरादून पहुंचे निहंग श्रद्धालुओं से प्रशासन की वार्ता, सहमति के बाद सभी को शांतिपूर्वक पांवटा साहिब लौटाया गया

रात ढाई बजे देहरादून से लौटे निहंग, डीएम-एसएसपी बने वार्ता के सूत्रधार और सरकार ने ली राहत की सांस

देहरादून:
25 जून 2026 की रात्रि कुछ निहंग श्रद्धालु पांवटा साहिब एवं अन्य मार्गों से देहरादून पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के प्रतिनिधियों से विस्तृत वार्ता की।

काफी देर तक चली बातचीत के बाद आपसी सहमति बनी, जिसके उपरांत सभी निहंग श्रद्धालुओं को शांतिपूर्वक वापस पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) की ओर रवाना कर दिया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

Uma Shankar Kukreti