UPCLदेहरादून

⚡ उपभोक्ता सुरक्षा के लिए UPCL का विशेष अभियान, जर्जर पोल बदले और विद्युत व्यवस्था को किया सुदृढ़

 

देहरादून। उपभोक्ताओं को सुरक्षित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से UPCL के विद्युत वितरण खंड मोहानपुर द्वारा विशेष विद्युत सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र में विद्युत पोलों का निरीक्षण कर जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पोलों को चिन्हित कर नए पोल लगाए तथा आवश्यक मरम्मत कार्य कराया।

यह अभियान प्रेमनगर के साथ बिधौली, कण्डोली, सुद्धोवाला, मेहूंवाला माफी, शिमला बाईपास, बूड्डीगांव, गणेशपुर, नयागांव, भाऊवाला, माण्डूवाला, नौगांव, राजावाला और रामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया।

🔹 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए
🔹 आवश्यकता वाले स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई
🔹 पुरानी नंगी तारों को हटाकर कवर्ड कंडक्टर लगाए गए
🔹 विद्युत लाइनों के संपर्क में आ रही पेड़ों की शाखाओं की लॉपिंग-चॉपिंग कराई गई
🔹 विद्युत व्यवस्था की लगातार निगरानी कर आवश्यक सुधार कार्य किए जा रहे हैं

UPCL के अनुसार अभियान का उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता तक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

⚡ सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, निर्बाध आपूर्ति और बेहतर उपभोक्ता सेवा—UPCL की सर्वोच्च प्राथमिकता।