ग्राम उमेदपुर में निःशुल्क ब्लड शुगर जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन
देहरादून/ सहसपुर
ग्राम उमेदपुर में इंटीग्रेटेड फाउंडेशन के प्रबंधक वाणी भूषण गैरोला के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के सहयोग से निःशुल्क ब्लड शुगर जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों की निःशुल्क ब्लड शुगर जांच की गई। साथ ही प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मधुमेह की रोकथाम तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के संबंध में आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली एवं अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को त्वचा, हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं पर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं डॉ. प्रियंका नैथानी ने संक्रामक रोगों के कारणों, बचाव एवं रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र गैरोला ने गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) विषय पर प्रेरक जागरूकता व्याख्यान देते हुए मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग एवं स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक गतिविधियों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर, राज्यमंत्री ओम राघव, ग्राम प्रधान अजय पैन्यूली सहित विनयदीप पैन्यूली, चंडी प्रसाद गैरोला, ज्योति प्रसाद जगूड़ी, अजीत मटियाल, विपिन थपलियाल, आजाद गैरोला, महावीर प्रसाद, दीपक जी एवं अन्य सहयोगियों तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।
#Dehradun #Sahaspur #HealthCamp #BloodSugarTest #DiabetesAwareness #HealthyLifestyle #Uttarakhand #IntegratedFoundation
