देहरादून

स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी उनकी पुस्तक : मोहन सिंह खत्री

पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के अग्रणी सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के जीवन पर आधारित पुस्तक के विमोचन समारोह में राज्य आंदोलनकारी एवं समाजसेवी मोहन सिंह खत्री ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भोले महाराज, मंगला माता तथा स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के सुपुत्र अजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के व्यक्तित्व, विचारों, सामाजिक सरोकारों और सार्वजनिक जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भावपूर्ण ढंग से याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, विचारधारा और जनसेवा का भाव सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर मोहन सिंह खत्री ने कहा कि स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष निःशुल्क रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। यह प्रयास उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि पुस्तक का विमोचन महज एक साहित्यिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह स्वर्गीय वर्मा के विचारों, अनुभवों, संघर्षों और जीवन की स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। यह पुस्तक उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समझने के साथ ही समाज को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करेगी।

मोहन सिंह खत्री ने स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारजनों एवं इस पुस्तक के प्रकाशन से जुड़े सभी लोगों को इस सराहनीय प्रयास के लिए साधुवाद दिया।

कार्यक्रम में पुस्तक के संपादक गंभीर सिंह पाली, नरेंद्र सिंह चौहान, अरुण वर्मा, पूनम पुंडीर, मनोज नौटियाल, धर्मेंद्र रावत, चंडी प्रसाद थपलियाल, राधे बहुगुणा, डॉ. अतुल शर्मा, राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती, पुष्पलता शर्मा, द्वारिका बिष्ट, मोहन रावत, गौरव खंडूरी, हिमांशु नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।