गोर्खाली सुधार सभा की नवादा शाखा एवं
आज दिनांक 30जून2026
गोर्खाली सुधार सभा की नवादा शाखाका वार्षिक अधिवेशन –कर्मठ शाखा अध्यक्ष प०गोविंद प्रसाद पंथीजी की अध्यक्षता में दुर्गा मंदिर परिसर नवादा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | सर्वप्रथम शाखा अध्यक्षजी ने –मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी, महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्रीजी , एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रभा शाहका स्वागतअभिनंदन किया l तत्पश्चात् उन्होंने शाखा के विगत वर्ष के कार्यो एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया |

*इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजीने शाखाके वयोवृद्ध पूर्व सैनिक श्री खेमा बहादुर थापा जी को सम्मानित किया*।
*शाखा की मेघावी छात्रा स्वास्तिक थापा को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।*।
केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषयमें विस्तार से अवगत कराया |
केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी ने शाखा अध्यक्ष प०गोविंद प्रसाद पंथीजी एवं शाखा के कार्यों एवं सहयोग की सराहना | उन्होंने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा छात्र- छात्राओं को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर रहने का संदेश देते हुए उनका हर संभव सहयोग करती है | भाषा एवं संस्कृति के क्षेत्रमें जागरूकता के विषयपर गंभीरता से कार्यरत है |
इस अवसर पर शाखाके उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह थापा , श्री योगेंद्र सिंह थापा ,श्रीमती अनुरंग गुरूंग ,श्री बिजेंद्र सिंह थापा एवं शाखा के महानुभावजन, मातृशक्तियाँ एवं युवाजन उपस्थित रहे |
🌹👉आज गोर्खाली सुधार सभा की मोथरोवाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन शाखा अध्यक्ष श्री हेम विक्रम शाहीजी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम शाखा अध्यक्षजी ने मुख्य अतिथि सम्मानित केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी, महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्रीजी एवं मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागत अभिनन्दन किया। तत्पश्चात शाखा के कार्यों एवं आय व्यय का ब्यौरा दिया । केंद्रीय अध्यक्ष जी ने शाखा अध्यक्ष के कार्योंकी सराहना करते हुए ।सभा की विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया ।इस अवसर पर शाखा के श्री शेर बहादुर क्षेत्री, श्री सुखदेव शाही , श्रीमती तारा देवी, गीता थापा, दिनेश थापा, भीम सिंह , रीता शाही, सपना ठाकुरी, नीलू मल्ल आदि उपस्थित थे।
