यमकेश्वर को ग्राफिक एरा की बड़ी सौगात: दुगड्डा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 510 मरीजों ने उठाया लाभ
ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान और संजीव चौहान के सहयोग से आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं, मुफ्त दवाइयों का भी वितरण।
उत्तराखंड केसरी | दुगड्डा (पौड़ी गढ़वाल)
पौड़ी जनपद के विकासखंड यमकेश्वर अंतर्गत दुगड्डा में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून तथा ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान एवं संजीव चौहान के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया और मुफ्त दवाइयों का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य शिविर में कुल 510 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 175 नेत्र रोगी, 75 ईएनटी (नाक, कान एवं गला) रोगी, 150 फिजीशियन ओपीडी, 30 त्वचा रोग (डर्मेटोलॉजी) तथा 85 अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक) मरीज शामिल रहे।
इस अवसर पर ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि यमकेश्वर एवं पौड़ी गढ़वाल के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से निःशुल्क मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से दूरस्थ गांवों का दौरा कर लोगों की स्वास्थ्य जांच, परामर्श और मुफ्त दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करा रही है।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो रही हैं।
गंभीर बीमारियों, सर्जरी या विशेष उपचार की आवश्यकता होने पर मरीज ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, 16वाँ मील का पत्थर, चकराता रोड, धूलकोट माफी, देहरादून में उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
आपातकालीन हेल्पलाइन: 1800-889-7351 (24×7 टोल-फ्री)
ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की यह पहल यमकेश्वर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
फ़ोटो गैलरी


