देहरादूनविकासनगर

7वें वेतनमान की स्वीकृति पर रघुनाथ सिंह नेगी का सम्मान, कर्मचारियों में खुशी की लहर विकासनगर।

उत्तराखण्ड राज्य भण्डारण निगम के कर्मचारियों के लिए 7वें वेतनमान को उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) से स्वीकृति मिलने पर निगम कर्मचारी यूनियन ने खुशी जताई। इस अवसर पर यूनियन के संरक्षक एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा कराने में रघुनाथ सिंह नेगी ने लगातार प्रयास किए। उन्होंने शासन, सचिवालय और निगम प्रशासन के समक्ष कर्मचारियों का पक्ष मजबूती से रखा तथा मामले की निरंतर पैरवी कर इसे मंजिल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यूनियन ने कहा कि 7वें वेतनमान की स्वीकृति से निगम के सभी कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों ने उत्तराखण्ड सरकार, मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, सहकारिता विभाग, निगम प्रशासन एवं सभी संबंधित अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि निगम के सभी कर्मचारियों की एकजुटता, धैर्य और विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों और उनके न्यायोचित अधिकारों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष संतोष सिंह नेगी, उपाध्यक्ष मनोज नेगी, संयुक्त मंत्री राजेन्द्र कुमार जोशी, प्रचार मंत्री योगेन्द्र नेगी, राम अवतार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Uma Shankar Kukreti