चमोलीज्योतिर्मठ

*तमक नाला हादसा: लापता व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी*

 

ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर स्थित तमक नाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता हुए एक व्यक्ति की तलाश में कल से ही सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। कल भी SDRF सहित अन्य एजेंसियों की टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन सर्चिंग की गई थी।

लापता व्यक्ति की तलाश के लिए SDRF उत्तराखण्ड पुलिस, जिला प्रशासन, भारतीय सेना, ITBP, NDRF एवं BRO की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। रेस्क्यू टीमों द्वारा नदी तट, जलधारा के आसपास के क्षेत्रों एवं अन्य संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 11 अगस्त 2026 को SDRF जोशीमठ टीम द्वारा इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल एवं आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया। टीम द्वारा उपलब्ध संसाधनों एवं तकनीकी दक्षता का प्रभावी उपयोग करते हुए नदी तट एवं संभावित स्थानों को व्यवस्थित रूप से कवर किया गया।

अत्यधिक जलप्रवाह, दुर्गम भू-भाग एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद SDRF उत्तराखण्ड पुलिस सहित सभी एजेंसियों द्वारा बेहतर आपसी समन्वय एवं पूर्ण तत्परता के साथ सर्च अभियान संचालित किया गया। हालांकि, आज के सर्च ऑपरेशन के दौरान लापता व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी तथा सर्चिंग का परिणाम शून्य रहा।

लापता व्यक्ति की तलाश हेतु संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।