हल्द्वानी

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में गरिमामय माहौल में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।

Oplus_131072

समारोह का शुभारंभ परिसर के निदेशक प्रो. (डॉ.) एम.सी. लोहनी ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया। उन्होंने संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान भारत की उपलब्धियों तक की यात्रा पर विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार, अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ध्वजारोहण के बाद एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित एवं भव्य परेड प्रस्तुत कर वातावरण में देशभक्ति का जोश भर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। बैंड दल की देशभक्ति धुनों, समाज को सार्थक संदेश देती माइम और स्किट प्रस्तुतियों तथा शास्त्रीय नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।