पिरान कलियर में जन अधिकार पार्टी की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन
हरिद्वार। विधानसभा पिरान कलियर के दरियापुर में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की बैठक का आयोजन डॉ. फिरोज राणा के आवास पर किया गया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की उपस्थिति में क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोगों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने समाज की मजबूती और संगठन विस्तार को लेकर अपने विचार रखे।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा पिरान कलियर में संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा घर-घर जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने के साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पिरान कलियर विधानसभा में भी संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।

बैठक में दरियापुर के प्रधान वेदपाल सैनी, इदरीस राणा, नसीम मिस्त्री, एडवोकेट फुरकान मलिक, इसरार गुज्जर, रिजवान मलिक, फैसल मलिक, नदीम मलिक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा पार्टी नेता मुन्तज़िर मलिक, जिला अध्यक्ष नदीम अहमद झोजा, प्रदेश उपाध्यक्ष हसरत अली, प्रदेश सचिव कुर्बान अली, विधानसभा अध्यक्ष मुराद अल्वी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।


