कोटद्वारदेहरादून

कोटद्वार में उत्तराखंड समानता पार्टी के गढ़वाल मंडल क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

कोटद्वार, 17 अगस्त 2026। उत्तराखंड समानता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंदन सिंह नेगी ने सोमवार को कोटद्वार में लीसा भवन, नजीबाबाद रोड स्थित पार्टी के गढ़वाल मंडल क्षेत्रीय कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रिबन काटकर उद्घाटन किया।

इसके बाद हिंदू पंचायती धर्मशाला, झंडा चौक में पार्टी की ओर से जन जागरण अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंदन सिंह नेगी ने की, जबकि संचालन प्रमुख महासचिव एलपी रतूड़ी ने किया।

बैठक को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती रीता बिष्ट कौल, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऊषा नौटियाल डोभाल तथा श्री वीपी नौटियाल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने नागरिकों के समानता के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीएस नेगी, विनोद कुमार शर्मा, रीता बिष्ट कौल, ऊषा नौटियाल डोभाल, वीपी नौटियाल, वीके धस्माना, टीएस नेगी, एसपी नैथानी, लोकेन्द्र प्रसाद नौटियाल, जेपी कुकरेती, ग्रीश चन्द्र शैली, अचलानंद चंदोला सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्री नरेन्द्र सिंह चौधरी, नरेश सिंह, जयपाल सिंह रावत, रणवीर सिंह कठैत, वीरेंद्र सिंह सजवाण, ज्योतिष चन्द्र चंदोला, ललिता प्रसाद सुन्द्रियाल तथा सूरज पाल सिंह रावत ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक के उपरांत पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने उप जिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से मुख्यमंत्री को 13 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस नेगी ने 6 सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमंत्री को भेजा।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नागरिकों के समानता के अधिकारों की रक्षा, जनहित के मुद्दों और सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों को लेकर पार्टी अपना जन जागरण अभियान आगे भी जारी रखेगी।