देहरादून

MSME को सामाजिक सुरक्षा और कर्मचारी रिटेंशन में NPS की भूमिका पर PHDCCI की कार्यशाला

देहरादून, 21 अगस्त 2026। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के सहयोग से PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) उत्तराखंड स्टेट चैप्टर द्वारा देहरादून में “NPS – Strengthening MSMEs Through Social Security and Workforce Retention” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य MSME संचालकों, उद्यमियों, HR प्रोफेशनल्स, वित्त प्रमुखों एवं बिजनेस लीडर्स को नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के लाभों तथा कर्मचारी कल्याण, वित्तीय सुरक्षा और कर्मचारियों को लंबे समय तक संस्थान से जोड़े रखने में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम को PHDCCI उत्तराखंड के AI Task Force के Convener डॉ. एस.के. दादर ने संबोधित किया, जबकि PHDCCI उत्तराखंड के Deputy Resident Director श्री रितेश सिंह ने कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय किया। उत्तराखंड निदेशालय उद्योग के Joint Director श्री अनुपम द्विवेदी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने NPS से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी। PFRDA के Assistant Manager श्री अभिषेक धीमान, UTI Pension Fund Ltd. के Assistant Manager श्री इंद्रजीत तथा Punjab National Bank के Officer श्री आयुष चमोली ने NPS के लाभ, विभिन्न उत्पादों, नामांकन प्रक्रिया एवं संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इस दौरान प्रतिभागियों ने NPS के क्रियान्वयन और इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यशाला के समापन पर श्री रितेश सिंह ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद हाई-टी के साथ नेटवर्किंग सत्र आयोजित किया गया।

PHDCCI उत्तराखंड ने कहा कि संगठन MSME क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सामाजिक सुरक्षा, कर्मचारी कल्याण और सतत व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने वाली ऐसी पहलों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।