ऋषिकेशदेहरादून

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बहन ने बांधी राखी

देहरादून /ऋषिकेश

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व गायत्री क्लस्टर, श्यामपुर निवासी श्रीमती सीमा सेता जी ने उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता को और मजबूत किया।

इस अवसर पर सीमा सेता जी सहित उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी से आशीर्वाद लेते हुए कहा—
“भैया, आप उत्तराखंड के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। इसी तरह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाते रहें।”

मुख्यमंत्री जी का सरल, सहज और विनम्र व्यवहार बहनों के लिए बेहद आत्मीय एवं यादगार रहा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री जी सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और इसी प्रकार देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

🎀 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
🙏🌸 भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को नमन।

#RakshaBandhan #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #Dehradun #DevbhoomiUttarakhand #RakshaBandhan2026