बड़ी खबर: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा
देहरादून | 12 सितंबर 2026
उत्तराखंड की सियासत में शनिवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कांग्रेस के दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।
रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से हटने की घोषणा की है।
🔴 ED की कार्रवाई के बाद आया फैसला
यह घटनाक्रम उनके पूर्व OSD एवं सहयोगी चंदन सिंह जीना से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के एक दिन बाद सामने आया है।
ED ने 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जीना समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई की थी। एजेंसी के अनुसार कार्रवाई के दौरान 32 लाख रुपये नकद, करीब 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद की गईं।
🗣️ रावत बोले—मेरी वजह से पार्टी के संघर्ष पर असर न पड़े
हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से पार्टी के इस संघर्ष में किसी तरह की कमजोरी आए।
हालांकि, रावत ने अपने पूर्व सहयोगी चंदन सिंह जीना का बचाव करते हुए उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर विश्वास नहीं होने की बात कही।
👉 हरीश रावत के इस फैसले के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है।
#HarishRawat #Congress #UttarakhandPolitics #ED #Dehradun #UttarakhandNews #BreakingNews #CongressNews
