DIPRदेहरादून

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में होगी विशेष पूजा-अर्चना: हेमंत द्विवेदी*

 

देहरादून 14 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस गुरुवार 17 सितंबर तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस बुधवार 16 सितंबर के शुभ अवसर पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक आदि धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दोनों धामों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा विशेष पूजा-अर्चना होगी श्री बदरीनाथ धाम में प्रात:कालीन अभिषेक पूजन तथा श्री केदारनाथ धाम में भगवान का
रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक होगा इस अवसर पर धर्माधिकारी वेदपाठी पूजा-अर्चना अभिषेक एवं रूद्राभिषेक संपन्न करायेंगे।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान भगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदार से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की प्रार्थना के साथ ही देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की जाएगी बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में होने वाली विशेष पूजा-अर्चना विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए भी मंगलकामना की जाएगी।

प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी