नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी स्व. श्री गिरिजा शंकर जोशी जी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, देहरादून की विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
🕯️ विभाग ने नम आंखों से दी स्व. गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी स्व. श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में शोक की लहर है। सूचना मुख्यालय, देहरादून में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
अपर निदेशक श्री आशिष त्रिपाठी की उपस्थिति में हुई शोक सभा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्व. जोशी के निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक सभा में संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान एवं श्री नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक श्री रवि बिजारनिया एवं श्री बद्री चन्द सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
ॐ शांति।
