FoodFssiदेहरादून

देहरादून में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 91 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच; 18 नमूने मानकों पर खरे नहीं

देहरादून, 27 सितंबर 2026। आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड श्री विनय शंकर पांडेय के आदेश एवं जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से नान्नूवाला, रेशम माजरी, लालतप्पड़ एवं छिदरवाला क्षेत्र में स्थित स्वीट्स शॉप, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई।
अभियान के दौरान आम जनता, खाद्य कारोबारियों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों को खाद्य गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ प्रशिक्षण भी दिया गया।
खाद्य सचल विश्लेषणशाला द्वारा कुल 91 खाद्य पदार्थों की निःशुल्क मौके पर जांच की गई। इनमें—
मिठाई के 07 नमूने
दूध एवं दुग्ध पदार्थ के 13
मसालों के 32
अनाज एवं अनाज उत्पाद के 27
तेल के 08
अन्य खाद्य पदार्थों के 04 नमूने
की जांच की गई।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, देहरादून श्री मनीष सयाना ने बताया कि जांच के दौरान 18 खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं निर्माण इकाइयों को नोटिस जारी किए गए हैं।
अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश श्री संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर श्री संजय तिवारी तथा जूनियर एनालिस्ट खाद्य सचल श्री जितेंद्र भंडारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
विभाग के अनुसार खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के साथ खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की जाएगी।
#Dehradun #FoodSafety #FoodDepartment #Rishikesh #UttarakhandNews #FoodSafetyAdministration #खाद्यसुरक्षा #देहरादून #ऋषिकेश #UttarakhandKesari