सहस्त्रधारा रोड के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार
स्पेशल सर्विस के नाम पर चल रहा था अनैतिक कारोबार, मौके से आपत्तिजनक सामग्री और ₹3,740 नकद बरामद
देहरादून, 14 नवंबर। राजधानी देहरादून में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने सहस्त्रधारा रोड स्थित एक स्पा सेंटर में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर का संचालन कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री और ₹3,740 नकद बरामद हुए।
मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली थी कि थाना रायपुर क्षेत्र में टचवुड स्कूल के पास स्थित सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर में औचक छापेमारी की।
कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले महिला और पुरुष
छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी भी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर में ग्राहकों को स्पेशल सर्विस के नाम पर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।
महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर का संचालन कर रही वकिला पुत्री गुलाम रसूल को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना रायपुर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3/4/5/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट:
- निरीक्षक राकेन्द्र कठैत
- महिला उपनिरीक्षक कल्पना पाण्डेय
- हेड कांस्टेबल रचना डोभाल
- कांस्टेबल आशीष चौहान
- कांस्टेबल प्रदीप सिंह
- कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह
थाना रायपुर पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक विकसित पंवार
- हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह रावत
- कांस्टेबल मोहित सैलानी
बरामदगी: आपत्तिजनक सामग्री एवं ₹3,740 नकद।

