जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक का अमर्यादित व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत : भाजपा नेता अमन कुकरेती
ऋषिकेश, 15 नवंबर 2026।
जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी द्वारा मंच पर माइक फेंकने, कुर्सियां पटकने और हंगामा करने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।
एक जनप्रतिनिधि से जनता के सामने संयम, शालीनता और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की अपेक्षा की जाती है। यदि किसी जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिला, तो उसके लिए संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके उपलब्ध हैं। लेकिन सार्वजनिक मंच पर इस प्रकार का व्यवहार किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता।
अमन कुकरेती न कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जौलजीबी मेले के अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद के लिए ₹102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात भी इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
राजनीति में विरोध और आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन विरोध के नाम पर सार्वजनिक कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंचाना और अव्यवस्था पैदा करना स्वीकार्य नहीं है।
कांग्रेस पार्टी को भी अपने जनप्रतिनिधियों के आचरण पर आत्ममंथन करना चाहिए। उत्तराखंड की देवभूमि की अपनी एक विशिष्ट संस्कृति, संस्कार और मर्यादा है। यहां की राजनीति में भी शालीनता और जनसेवा का भाव सर्वोपरि रहना चाहिए।
जनता विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति चाहती है, न कि सार्वजनिक मंचों पर इस प्रकार का हंगामा।

