अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा ,भारत का आज दो दिवसीय 17 वां राष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ के जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में संपन्न हुआ।
हमारे लखनऊ प्रतिनिधि अशोक असवाल की रिपोर्ट
लखनऊ 23 जून ,अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा ,भारत का आज दो दिवसीय 17 वां राष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ के जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में संपन्न हुआ।
इस 17 वे सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों से आये कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया । और आज मुख्य चुनाव अधिकारी मनमोहन दुदपुडी और श्रीमती राधा बिष्ट एवं मोहन जोशी जी की देखरेख में चुनाव करवाया गया। जिसमें सिर्फ एक पद राष्ट्रीय महासचिव पद हेतु चुनाव हुआऔर जिसमें राष्ट्रीय महासचिव पद हेतु जनार्दन बुडाकोटी निर्वाचित हुए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भावन सिंह रावत निर्विरोध ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान एवं धर्मानंद रतूड़ी निर्विरोध, राष्ट्रीय महासचिव श्री जनार्दन बुडाकोटी , राष्ट्रीय सलाहकार वीरेंद्र दत्त सेमवाल निर्विरोध, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र ध्यानी निर्विरोध,राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर सिंह पुण्डीर निर्विरोध चुने गए।
आज मुख्य रूप से महासभा के संरक्षक महंत योगी राकेश नाथ जी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को अपना आशीर्वाद दिया और बधाई दी।
आज मुख्य रूप से प्रेम सिंह बिष्ट, हेमंत गडिया, जगदीश बुटोला ,अशोक असवाल ,बहादुर सिंह बिष्ट ,अवधेश कोठारी, राजेंद्र प्रसाद जुयाल ,प्रताप सिंह जंगलिया, चन्द्र दत्त जोशी,मदन मोहन बिष्ट,बलवतं वांणगी , जे एस राणा, विजय सिंह रावत अमिता अधिकारी, शशि जोशी आदि कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
अशोक असवाल
( राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी)
9532967147