उत्तराखंड केसरीपौड़ी गढ़वालयमकेश्वर

*यमकेश्वर विधानसभा मैं गंगाभोगपुर – कोड़िया – विंध्यवासिनी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण ) कि प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

 

*सामाजिक कार्यकर्ता श्री सतेश्वर प्रसाद जोशी व स्थानीय लोगों ने जताया यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट का आभार*

यमकेश्वर : गंगाभोगपुर – कोड़िया

*आयुष बडोला*

*उत्तराखंड प्रतिनिधि*

यमकेश्वर विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट  के अथक प्रयासों से गंगाभोगपुर विंध्यवासिनी मोटर मार्ग का निर्माण प्रथम चरण कि प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।।

लगभग 40 वर्षो के बाद इस मोटर मार्ग कि प्रथम चरण कि स्वीकृति मिली है।। जिससे कि 35 से 40 गांवो को सुविधा मिलेगी।।

यमकेश्वर विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट ने कहा कि यमकेश्वर विधानसभा के प्रत्येक भाग मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसके लिए मेरा पूरा प्रयास सदैव से रहा है, साथ ही विधायक रेनू बिष्ट ने ये भी कहा कि किसी भी कार्य कि प्रक्रिया मैं समय अवश्य लगता है, किन्तु यदि लगन व विश्वास हो, और साथ मैं क्षेत्रवासियो का सहयोग हो तो एक न एक दिन परिश्रम का फल अवश्य मिलता है।।

गंगाभोगपुर – कोड़िया -विंध्यवासिनी मोटर मार्ग कि प्रथम चरण कि स्वीकृति हेतु क्षेत्रवासियो ने व सामाजिक कार्यकर्ता श्री सतेश्वर प्रसाद जोशी ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया।।

यमकेश्वर के हितेषी व सामाजिक कार्यकर्ता श्री सतेश्वर प्रसाद जोशी जी ने कहा कि – यह कार्य कोई इतना आसान कार्य नहीं था, लेकिन यह बेहतरीन प्राथमिक प्रयास है, जिसके लिए माननीय विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट जी का जितना आभार व्यक्त करू कम है साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी क्षेत्रवासियो के लिए किसी अमृत कि बूंद से काम भी नहीं है, क्योंकि इस दिशा मैं यह सबसे पहला प्रयास है जबकि ताल – त्याड़ो नदी कोई आज से नहीं लेकिन इस दिशा में या तो ऐसा प्रयास ही नहीं हुआ या फिर वह प्रयासों को अमली जामा नहीं पाया जा सका।।


हमने मां की गोद में बच्चों को दम तोड़ते देखा है टूटी चारपाई के ऊपर मरीज को कंधे में दम तोड़ता देखा है,प्लास्टिक के कुर्सी में मरीज को भयंकर फूंकार भरती नदी में अपनी जान हथेली में ले जाते हुए लोगों को देखा है,दो-तीन महीनो तक बिना किसी बाहरी संपर्क के लोगों की तड़प को देखा है,लोगों के खेत और धरो तथा स्वयं जुटाए रोजगार को उजड़ते देखा है – सतेश्वर प्रसाद जोशी (सामाजिक कार्यकर्ता )

 

सभी क्षेत्रवासियो कि और से यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट जी का तह दिल से, धन्यवाद।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *