देहरादून

ऋषिकेश में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक संपन्न, महानगर कार्यकारिणी का गठन

 

ऋषिकेश, 29 अक्टूबर 2025 –
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड प्रांत के तत्वाधान में ऋषिकेश में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ऋषिकेश महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

प्रांत अध्यक्ष श्री विनोद नौटियाल ने महानगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अधिवक्ता श्री दीपक अंथवाल को महानगर अध्यक्ष, श्री आशीष भंडारी को उपाध्यक्ष, श्री अजय कुमार को सचिव तथा श्री हिमांशु नौटियाल को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा।

बैठक में प्रांत संगठन मंत्री डॉ. मनोज रावत, प्रांत विधि आयाम प्रमुख श्री अमित भट्ट, तथा प्रांत कोषाध्यक्ष श्री कैलाश बहुगुणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने नवगठित महानगर कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी माह में प्रांत स्तर पर अभ्यास एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी जिला कार्यकारिणियों के सदस्यों के साथ ऋषिकेश महानगर की नवगठित कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान कई नए सदस्यों ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की सदस्यता ग्रहण की। इनमें श्री अमित सागर, श्री राजू यादव, श्री अभिषेक, श्रीमती ज्योति उनियाल, श्री संजय चौधरी, श्री अरविंद रावत और श्री शोएब सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Uma Shankar Kukreti