विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बजट को बताया ऐतिहासिक
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पेश किए गए 111703.21 करोड़ के बजट को अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित है और इसमें उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि इस बजट में कृषि क्षेत्र में विकास के लिए कई प्रावधान किए गए हैं, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। इसके अलावा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने और उद्योगों को मजबूत करने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया है। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को उत्तराखंड के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
