सतपुली में 17 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, 1000 से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
कार्यालय: क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, लैन्सडाउन, गढ़वाल
दिनांक: 10 फरवरी 2026
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैन्सडाउन, गढ़वाल द्वारा 17 फरवरी 2026 को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, सतपुली (पौड़ी गढ़वाल) में प्रातः 11:00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में हरिद्वार व कोटद्वार क्षेत्र की लगभग 10 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। कुल लगभग 1000 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी (कंपनियों की संख्या में परिवर्तन संभव)।
पात्रता
निम्न योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं –
हाईस्कूल / इंटरमीडिएट
आईटीआई (फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर)
डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, रबर टेक्नोलॉजी)
डी-फार्मा, बी-फार्मा
बीएससी नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम
बीटेक (बायोटेक)
स्नातक
ड्राइवर
साथ लाने वाले आवश्यक दस्तावेज
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
सीवी / बायोडाटा
सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र
सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण पत्र
नोट:
प्रतिभागियों को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
कार्यालय समय (प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक)
📞 9927477709
📞 8439909992
📞 9756255387
📞 9456734786
यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
