देहरादून

मुख्यमंत्री से अंकिता भंडारी के माता-पिता की भेंट, न्याय का दिलाया भरोसा

देहरादून | 7 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य, पीड़ा और भावनाएँ मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की बातों को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना तथा आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने और उनकी मांगों पर सकारात्मक एवं संवेदनशील कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।
सरकार ने दोहराया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में सभी आवश्यक कदम पूरी तत्परता के साथ उठाए जाएंगे।

Uma Shankar Kukreti