केदारनाथदेहरादून

खराब मौसम बना वजह, प्रशासन ने रोकी केदारनाथ यात्रा

 

केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना

गढ़वाल आयुक्त के निर्देश पर केदारनाथ यात्रा फिलहाल स्थगित

मौसम सामान्य होने तक केदारनाथ यात्रा रहेगी बंद

लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया है।
गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होते ही यात्रा को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
फिलहाल प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Uma Shankar Kukreti