Uttarakhandदिल्लीदेहरादून

*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यभार ग्रहण समारोह से देहरादून लौटे भाजपा नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी* *

*अपने बयान में कहा भाजपा के युवा नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथपर अग्रसर*

देहरादून 22 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दिल्ली में आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत देहरादून पहुंचे भाजपा वरिष्ठ नेता तथा श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा को युवा नेतृत्व मिलने से संगठन का और अधिक विस्तार तथा कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हो रहा है।

भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जैसे ऊर्जावान, कर्मठ एवं संगठनात्मक अनुभव से परिपूर्ण नेता का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है, जहां परिश्रम, समर्पण और संगठन कौशल के आधार पर नेतृत्व उभरता है। नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी देशभर में और अधिक सशक्त होगी तथा युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को और मजबूती से धरातल पर उतर रहा है उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के दिशा-निर्देश द्वारा प्रदेश‌ विकास के पथ पर अग्रसर है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा न केवल संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी नयी ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
हेमंत द्विवेदी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियां देश के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।

उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा की जिम्मेदारियां भी बड़ी हैं, और युवा नेतृत्व इन जिम्मेदारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है।

Uma Shankar Kukreti