देहरादून

*राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट के निधन पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जताया गहरा शोक*

 

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रखर सेनानी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। उनके निधन से उत्तराखंड ने एक समर्पित आंदोलनकारी, दूरदर्शी नेता और जुझारू व्यक्तित्व को खो दिया है।

कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने दिवाकर भट्ट जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पृथक राज्य उत्तराखंड के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय और प्रेरणास्पद रहा है। उन्होंने सदैव राज्य हित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा की मिसाल पेश की।

साथ ही मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दिवाकर भट्ट जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और राज्य के प्रति निष्ठा का प्रतीक था, जिसे उत्तराखंड की जनता सदैव आदर के साथ स्मरण रखेगी।

उन्होंने माँ कुंजापुरी से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक-संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Uma Shankar Kukreti