मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के लाइसेंस बनवाने के लिए आयोजित हुआ विशेष शिविर
पीलीभीत। जिले में परिवहन विभाग में महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एक विशेष सुविधा शुरू की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मिशन शक्ति फेज-5.0′ के तहत यह पहल शुरू की है, जो अगले 30 दिनों तक चलेगी।
मंगलवार को परिवहन विभाग के कार्यकता में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उन्होंने बताया शासन के निर्देश पर 22 सितंबर 2025 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्वेश्य महिलाओं को हल्के दोपहिया, चार पहिया और व्यावसायिक वाहनों के लाइसेंस आसानी से उपलब्ध कराना है ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भरता बनाया जा सके ।साथ ही उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिएभी प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद युवतियों और महिलाओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान दर्जनों महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं शिविर में शामिल होकर इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
