अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 300 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, पत्नी व मासूम बच्ची सहित 3 लोगो की दर्दनाक मौत, SDRF ने बेटे को रेस्कयू कर भेजा अस्पताल।

 

देहरादून: आज उत्तराखंड में कई स्थानों पर दुर्घटनाओं की खबर आई है। सुबह ही देवप्रयाग के पास श्रद्धालुओं से भरी बस के ब्रेक फेल होने से रोड़ पर पलट गई , गनीमत रही ड्राईवर की सूझबूझ से यात्रियों की जान बची है।

वही केदारनाथ मार्ग पर फाटा के पास एक ट्रेवलर की खाई में गिरने की खबर है। जिसमे ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हुआ है। जिसे SDRF ने अस्पताल पहुंचाया है।

सबसे दुखदाई खबर अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र से आई है। जिसमे रुड़की निवासी दम्पत्ति की पत्नी व पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई है। घायल बालक को SDRF ने खाई से निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

आज दिनाँक 28 मई 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सल्ट क्षेत्रान्तर्गत चचरोटी नामक स्थान पर एक सेंट्रो कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

 

उक्त सूचना पर पोस्ट सरियापानी से SDRF रेस्क्यू टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त सेंट्रो वाहन(UK 08 U 6028) में एक ही परिवार के 04 सदस्य सवार थे जो रुड़की से देघाट की ओर जा रहे थे। घटना में तीन (01 पुरुष 01 महिला 01 बालिका) की मौके पर मृत्यु हो गई एवं अन्य शेष बालक घायल था।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाया एवं तीनों शवो को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*घायल:-* अर्णव पुत्र मुनेंद्र सिंह, उम्र 11 वर्ष

*मृतकों का विवरण* :-
1. मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी :- सिविल लाइन रुड़की दिल्ली रोड मोहनपुरा हरिद्वार।
2. शशि सैनी पत्नी मुनेंद्र सिंह, पता- उपरोक्त।
3. अदिति पुत्री मुनेंद्र सिंह, उम्र 9 वर्ष, पता- उपरोक्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *