देहरादून

बाडवाला क्षेत्र में मारपीट का मामला, दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

विकासनगर, 27 फरवरी 2026।
कोतवाली विकासनगर में सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27/02/2026 को श्री राजीव नयन नौटियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी कालसी चकराता वन प्रभाग द्वारा कोतवाली विकासनगर में एक लिखित शिकायत दी गई। शिकायत में बताया गया कि दिनांक 27-02-2026 की सायं लगभग 5:30 बजे कार्यालय कालसी से लौटते समय बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुना नदी की ओर जा रहे एक डम्फर की वीडियो बनाते समय वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 59/26, धारा 115(2), 352, 324(2), 121(1), 132, 191(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
वहीं, उक्त घटना के संबंध में द्वितीय पक्ष से मनीष चौहान निवासी बाडवाला द्वारा भी एक लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 60/26, धारा 115(2), 324(2), 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(1)(द)/3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियोगों में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है और मामले की जांच जारी है।

Uma Shankar Kukreti