देहरादून

धूमधाम से मनाया यूकेडी महिला मोर्चा का अभिनन्दन समारोह

 

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यालय में आज दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह धूमधाम से मनाया गया।

विदित है कि उत्तराखंड क्रांति दल ने सुलोचना ईष्टवाल को महिला मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया है। इसकी साथ ही पूर्व अध्यापिका उत्तरा पंत बहुगुणा को महिला मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के पदाधिकारियों ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट और केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल का भी अभिनंदन किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के अध्यक्ष अवधेश पंत और डॉक्टर आरके गोविल ने अपने संबोधन में हर तरह के सहयोग देने की घोषणा की।

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने फोन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड का निर्माण मातृशक्ति के दम पर हुआ है,  लेकिन आज मातृशक्ति हाशिये पर है। उन्होंने नवनियुक्त महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि इस दिशा में यूकेडी महिला मोर्चा प्रभावी भूमिका निभाएगा।

शनिवार को केंद्रीय कार्यालय में महिला मोर्चा का अभिनंदन समारोह मे मधु सेमवाल ने भी बधाई देते हुए नये सिरे से संघर्ष की आवश्यकता बताई।

सुलोचना ईष्टवाल ने बताया कि जल्दी ही पूरे राज्य मे भ्रष्टाचार के खिलाफ नये सिरे से संघर्ष शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।

पूर्व अध्यापिका तथा केंद्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उत्तरा पंत बहुगुणा ने बताया कि मातृशक्ति के संघर्षों की बदौलत ही राज्य मिला है और मातृशक्ति ही इस राज्य को संवार सकती है।

सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि महिलाओं का 30% आरक्षण खत्म कर दिया गया है जबकि महिलाओं ने ही यह राज्य बनाया है ,इसको लेकर जल्दी ही पूरे राज्य मे भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

अभिनंदन समारोह में युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, संगठन मंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल, मीना थपलियाल,बीना नेगी, शशिबाला, संजय डोभाल, योगी पंवार , प्रशांत भट्ट, राजेन्द्र गुसाईं,  बिपिन रावत ,सविता श्रीवास्तव, राजेश्वरी रावत, रेखा मियां, मंजू रावत, ओमप्रकाश खंडूरी, आर एस रावत, प्रशांत गुप्ता, विपुल सकलानी, रचना थपलियाल, अंजू रावत, प्रवीन रमोला, सहित दर्जनों महिलाएं और यूकेडी के तमाम नेता और पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *