कोटद्वार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष समारोह: कोटद्वार में पथ संचलन का आयोजन।

 

कोटद्वार ( अशोक असवाल) – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में कोटद्वार विभिन्न बस्तीयों में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवक संघ के महत्व और उनके द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया।

स्वयंसेवक संघ का मुख्य लक्ष्य भारत को परम वैभव तक पहुंचाना है और इसके लिए वे समाज में पांच परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में सह प्रांत प्रमुख डा. बृजेश बनकोटी, जिला बौद्धिक प्रमुख संदीप शर्मा, जिला प्रचारक प्रमुख अरविंद दुदपुड़ी, नगर संध चालक डा. वीरेंद्र सिंह रावत, अशोक असवाल, प्रदीप गुसाई, योगेश नेगी, हरीश सकलानी, अंचल अग्रवाल, नकुल, सुनील डोबरियाल, विनोद तिवारी, आशीष आदि स्वयंसेवक मौजूद थे।

इस अवसर पर काशीरामपुर बस्ती में क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख ललित ने स्वयंसेवक संघ के बारे में बताया और कहा कि स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। उन्होंने कहा कि सौ वर्षों की यात्रा में कई व्यवधान व परेशानियां झेलनी पड़ी, लेकिन स्वयंसेवक संघ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य में लगे हुए हैं।

Oplus_131072

आजादी की लड़ाई में कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारीयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया है। वर्तमान में ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहाँ संघ की पहुँच नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज पांच परिवर्तन के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है।

संध शाताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उमराव नगर, घमंडपुर, कुंभीचौड, बालासौड़ विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Uma Shankar Kukreti