Chamoli Cloudburst : अब थराली में बादल फटने से भारी तबाही, दो लोग लापता, पिंडर नदी उफान पर
थराली बाजार मलबे से पूरी तरह पट गया है।
सड़कों और बाजारों को भारी नुकसान
कई वाहन बहकर लोगों के घरों तक पहुंच गए।
थराली-सागवाड़ा मार्ग और थराली-ग्वालदम मार्ग बंद हो गए हैं।
सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति और 20 वर्षीय युवती के मलबे में दबने की सूचना है।
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थराली में शुक्रवार की मध्य रात्रि को बादल फटने की घटना सामने आई है। इससे घरों और बाजार में मलवा घूस गया है। मलवे में कई वाहनों के साथ ही एक घर में एक युवती की मलवे में दबने की सूचना मिल रही है।
चमोली के थराली में बादल फटने से तबाही
चमोली जिले के थराली में शुक्रवार शाम में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। थराली केथराली तहसील के टूनरी गदेरा ,कोटड़ीप, राड़ीबगड़,अपर बजार,कुलसारी,चेपडो,सगवाड़ा,समेत अन्य हिस्सों में भारी नुकसान की खबर सामने आ रही है। इन क्षेत्रों में जहां बाजार में दुकानों में मलबा घुस गया है तो वहीं कई घरों में भी मलबे से नुकसान हुआ है।
बादल फटने के बाद से दो लोग लापता
बादल फटने के बाद से दो लोग लापता हैं। थराली विकासखंड के चेपडो में अतिवृष्टि से भारी तबाही देखने को मिली है। चेपडो में एक बुजुर्ग व्यक्ति के लापता होने की जानकारी मिली है। इसके साथ ही सगवाड़ा गांव में भी एक 20 वर्षीय युवती के भवन के अंदर दबे होने की सूचना मिल रही है।
एसडीआरएफ, पुलिस टीम, तहसील प्रशासन की टीम मौके पर
घटना की सूचना के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, पुलिस टीम, तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी मौके पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण कर रहे है। उन्होंने बताया कि रात्रि के 12 बजे के आसपास बादल फटने की घटना हुई है। इससे क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर पहुंच गई है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। बादल फटने से कई मार्ग अवरूद्ध हो गए है उन्हें खोलने का कार्य भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
सागवाड़ा गावं मे एक लड़की के भवन के अंदर मलबे में दबने की सुचना है। थराली ग्वालदम मार्ग मिंगगदेरे मे बंद है, थराली सागवाड़ा मार्ग भी बंद है। विकास खंड थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ के समस्त स्कूलों में भारी बारिश को देखते हुए अवकाश की घोषणा कर दी गई है।
सीएम ने बादल फटने की घटना पर जताया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।
जानकारी के मुताबिक, बादल फटने का सबसे ज्यादा असर थराली बाजार, कोटदीप, चेपड़ों और सागवाड़ा गांव में देखा गया। यहां घरों और दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। थराली तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।
प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम गौचर से मौके के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं।
थराली के तहसील परिसर राड़ीबगड़ में एक बरसाती गदेरा अचानक उफान पर आ गया, जिससे एसडीएम आवास मलबे में दब गया। हालांकि, एसडीएम और परिवार ने रात में ही सुरक्षित जगह पर शरण ले ली
स्कूलों में छुट्टी घोषित
भारी बारिश और आपदा की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने थराली, देवाल और नारायणबगड़ ब्लॉक के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है।
Photo gallery


