चम्पावत

चम्पावत-: बनबसा थाने के बाहर खड़ी महिला उप निरीक्षक की तेज रफ्तार केंटर वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत, सहकर्मियों में शोक ब्याप्त 

उत्तराखंड:- चंपावत जिले के बनबसा  थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक विजयलक्ष्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

महिला उप निरीक्षक विजयलक्ष्मी बनबसा थाने के बाहर किसी काम से आकर खड़ी थी। चालक द्वारा केंटर को लापरवाही से तेज रफ्तार से चलाते हुए  विजयलक्ष्मी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला उप निरीक्षक के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलते ही बनबसा थानाध्यक्ष व अन्य सहकर्मी द्वारा उन्हें टनकपुर अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला उप निरीक्षक को टक्कर मारने वाले तेज रफ्तार कैंटर चालक ने थाने के बाहर खड़ी स्कूटी व कार को भी अपनी चपेट में ले लिया था । दुर्घटना के बाद बनबसा थाना पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर कैंटर को सीज कर दिया है।  दिवंगत महिला उप निरीक्षक विजयलक्ष्मी बनबसा के ही फागपुर ग्राम की निवासी थी। साथ ही पुलिस सेवा से वर्ष इसी साल में ही रिटायर होने वाली थी। वर्तमान में वह बनबसा थाने में अपनी सेवाएं दे रही थी। महिला उप निरीक्षक विजयलक्ष्मी की आकस्मिक  मौत के बाद जहां बनबसा थाने में शोक का माहौल है।

वहीं महिला एसआई विजय लक्ष्मी की आकस्मिक मृत्यु पर एसपी चम्पावत देवेंद्र पींचा ,सीओ अविनाश वर्मा, बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण जगवाण, बनबसा थाना कर्मियों,अभिसूचना इकाई बनबसा, व्यापार मंडल व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *