Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, कहा– छठ पूजा आस्था और संस्कारों का पर्व

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा संजय रेलवे पार्क में आयोजित सूर्य षष्ठी व्रत महोत्सव (छठ पूजा) में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा सनातन संस्कृति की उज्ज्वल परंपरा का प्रतीक है, जिसमें आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता झलकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास और सनातन संस्कृति का वैभव विश्व में चमक रहा है।श्री धामी ने कहा कि खटीमा उनका घर है और इसके विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में बस स्टैंड, आईटीआई, नया अस्पताल, खेल स्टेडियम, बाईपास मार्ग, व सैन्य स्मारक जैसी परियोजनाएं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लैंड जिहाद, लव जिहाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा समान नागरिक संहिता व नकल विरोधी कानून लागू कर राज्य में पारदर्शिता लाई गई है।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. रचित सक्सेना, एडवोकेट डॉ. चंचल सिंह और बालिका समायरा मलिक को सम्मानित किया गया।

Shubham Mishra