देहरादूनरुड़की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

 

रुड़की, 28 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न हिस्सों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश “सबका प्रयास” विकसित भारत के निर्माण की दिशा में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#MannKiBaat #PushkarSinghDhami #NarendraModi #Roorkee #Uttarakhand

Uma Shankar Kukreti